आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दुबई से तेल अवीव जाने वाली उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है। अमेरिकी मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।
खबर के अनुसार, 'फ्लाईदुबई' के इस सह-पायलट ने भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया और कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास किया था।
‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि अल-हम्मामी की कट्टरपंथी विचारधारा के कारण पूर्व में ओमान के अधिकारियों ने उसके विमान उड़ाने पर रोक लगा दी थी।
फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में अल-हम्मामी ने कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मच्छार ने उसका मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे, जिसके बाद यात्रियों ने हमलावर को काबू कर लिया।
विमान में 174 यात्री सवार थे। विमान ने आपात संकेत भेजे थे और इसके बाद वह 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से 17,000 फुट से अधिक नीचे आ गया। बाद में उसे सऊदी अरब के तबूक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया, जहां अधिकारियों ने अल-हम्मामी को हिरासत में ले लिया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं निजी कारणों से शिविर छोड़कर चली गई थी, लेकिन कोच ने मुझे वापस बुलाया और मुझ पर भरोसा जताया। मुझे वे सभी पल याद हैं। मुझे बहुत विश्वास के साथ वापस लाया गया था। मैं जानती थी कि मुझे इस टीम के लिए कुछ करना होगा।’’
साथी गोलकीपर बिछू देवी के साथ उनके संबंध भी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए।