Nitin Naveen performed puja at the BJP headquarters on Ganesh Chaturthi.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
नवीन ने पूजा-अर्चना के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति करे और प्रसिद्धि हासिल करे तथा हर व्यक्ति के जीवन में खुशी, उत्साह और उत्सव बना रहे।’’
राजस्थान नगर निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए नवीन ने कहा कि पार्टी को राज्य से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य तरुण चुग सहित भाजपा के कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।
अधिकारियों के अनुसार राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है और कांग्रेस भी कड़ी टक्कर दे रही है।
पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 10,245 वार्डों के घोषित परिणामों में भाजपा ने 1,937, कांग्रेस ने 1,646 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1,040 वार्डों में जीत दर्ज की है।