शिमला के चूड़धार जंगल में रास्ता भटके पंजाब-हरियाणा के चार श्रद्धालु सुरक्षित बचाए गए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-09-2026
 their way in the Churdhar forest of Shimla were rescued safely.
their way in the Churdhar forest of Shimla were rescued safely.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पंजाब एवं हरियाणा के चार श्रद्धालुओं के चूड़धार चोटी से लौटते समय घने जंगल में रास्ता भटक जाने के बाद शिमला पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि बचाए गए श्रद्धालुओं की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी राहुल (26) एवं उनकी पत्नी मधु (24) तथा पंजाब के मोहाली निवासी राहुल (22) और संकेत (21) के रूप में हुई है।
 
उन्होंने बताया कि रविवार रात आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के जरिए शिमला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि चूड़धार से लौट रहे कुछ श्रद्धालु जंगल में रास्ता भटक गए हैं।
 
इसके बाद चौपाल थाने की पुलिस टीम ने घने जंगल वाले इलाके में तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने इलाके में तलाश जारी रखी और आधी रात के आसपास पाताल खड्ड के निकट पंजाब के दोनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया।