कश्मीर के रियासी में गोलीबारी में लड़की की मौत, शुरुआती जांच में आत्महत्या का संदेह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-09-2026
Girl killed in firing in Reasi, Kashmir; initial probe suspects suicide
Girl killed in firing in Reasi, Kashmir; initial probe suspects suicide

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में 18 वर्षीय लड़की की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, ठकराकोट इलाके के पनासा गांव की रहने वाली प्रियंका देवी ने रविवार देर रात अपने घर पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि लड़की ने आत्महत्या की है लेकिन यह कदम उसने क्यों उठाया इसका कारण तुरंत ज्ञात नहीं हो सका।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।