Nigerian national staying in India after visa expiry arrested in Gautam Buddha Nagar district
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रहे नाइजीरिया के एक नागरिक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा गांव के पास स्थित एक सोसाइटी से गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिक की पहचान डेस्टिनी (19) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह शुक्रवार सुबह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि बल्लू खेड़ा गांव के पास स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहा है और उसके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं है।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सोसाइटी में छापा मारकर नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी का वीजा 2023 में ही समाप्त हो गया था, इसके बावजूद वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।