नगालैंड चर्च काउंसिल ने ‘वंदे मातरम्’ के गायन को अनिवार्य किये जाने का विरोध किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-08-2026
Nagaland Church Council opposes making singing of 'Vande Mataram' compulsory
Nagaland Church Council opposes making singing of 'Vande Mataram' compulsory

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
नगालैंड में गिरजाघरों के एक संगठन ने कहा है कि वह ‘वंदे मातरम्’ का गायन, खासकर ईसाई समुदाय के लोगों के लिए अनिवार्य करने वाले किसी भी निर्देश का विरोध करेगा।
 
नगालैंड बैपटिस्ट चर्च काउंसिल के महासचिव रेवरेंड डॉ. मार पोंगेनार और सामाजिक सरोकार सचिव डॉ. विलो नलेओ ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि काउंसिल भारत के राष्ट्रीय चिह्न, देशभक्ति की भावना और संवैधानिक मूल्यों का पूरा सम्मान करती है।
 
हालांकि, काउंसिल ने कहा कि आस्था, धार्मिक विश्वास, अंतरात्मा और पहचान से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और सम्मान का ध्यान रखा जाना जरूरी है।
 
संगठन ने कहा कि भारत का संवैधानिक ढांचा स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और अंतरात्मा की आजादी जैसे मूल्यों पर आधारित है।
 
गिरजाघर संगठन ने कहा, “देशभक्ति का जबरन अनुपालन नहीं कराया जाना चाहिए।”