नडेला ने सिएटल के प्रौद्योगिकी समुदाय के भारत के साथ बढ़ते संबंधों की सराहना की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
Nadella lauds Seattle's tech community's growing ties with India
Nadella lauds Seattle's tech community's growing ties with India

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने सिएटल के तेजी से बढ़ते प्रौद्योगिकी समुदाय और भारत के साथ उसके मजबूत होते संबंधों की सराहना की।
 
उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर समेत विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय मूल के सीईओ को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
नडेला सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे।
 
‘आइडियाज4इंडिया : इंडियन अमेरिकन टेक सीईओ फोरम : अनलॉकिंग द टेक डिविडेंड’ शीर्षक वाला यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार को महावाणिज्य दूतावास परिसर में आयोजित किया गया। यह फरवरी में नयी दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के बाद आयोजित किया गया।
 
महावाणिज्य दूतावास की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नडेला ने कहा कि उन्हें करीब 35 वर्षों में सिएटल के प्रौद्योगिकी समुदाय को बढ़ते हुए देखने पर गर्व है और उन्हें यह देखकर खुशी है कि यह समुदाय भारत के साथ अपने संबंध बना और मजबूत कर रहा है।
 
नडेला ने एआई को एक ऐसी सामान्य उपयोग वाली प्रौद्योगिकी बताया, जिसके लाभ इस बात पर निर्भर करेंगे कि इसे देशों, समुदायों और क्षेत्रों में कितने व्यापक स्तर पर अपनाया जाता है।