दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-09-2025
Minimum temperature in Delhi 25.7 degrees Celsius
Minimum temperature in Delhi 25.7 degrees Celsius

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
 
आईएमडी ने शनिवार और रविवार को बारिश नहीं होने तथा हल्के बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
 
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई है.
 
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 124 था जो मध्यम श्रेणी में आता है.
 
सीपीबीसी के मुताबिक एक्यूआई शून्य से 50 के बीच में अच्छा माना जाता है, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर की श्रेणी में आता है.