दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-10-2026
Minimum temperature in Delhi 23.2 degrees Celsius
Minimum temperature in Delhi 23.2 degrees Celsius

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिन तेज धूप रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
 
सफदरजंग मौसम केंद्र में एक दिन पहले भी न्यूनतम तापमान इतना ही दर्ज किया गया था।
 
राजधानी के अन्य मौसम केंद्रों पर भी न्यूनतम तापमान लगभग इसी के आसपास रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, लोधी रोड में 22.4 डिग्री और आयानगर में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिन तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इससे पहले शुक्रवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 174 दर्ज किया गया था।
 
सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।