Markets rose in early trade on strong buying in IT companies and HDFC Bank shares.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आईटी कंपनियों और एचडीएफसी बैंक के शेयर में जोरदार तेजी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 233.66 अंक चढ़कर 75,022.37 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 63.85 अंक की बढ़त के साथ 23,462.30 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक का शेयर 6.5 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 5.6 प्रतिशत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का 5.10 प्रतिशत और इन्फोसिस का 4.83 प्रतिशत चढ़ा। एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयर भी बढ़त में रहे।
वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और टाइटन के शेयर में गिरावट रही।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे।