Man murdered, body dumped in Gurugram drain; two arrested, including former colleague
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के 31 वर्षीय शख्स की हत्या कर उसका शव गुरुग्राम के नाले में फेंकने के आरोप में उसकी पूर्व सहकर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस ने सरिता विहार निवासी युवराज सिंह मनचंदा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक की पूर्व सहकर्मी आन्या वत्स और उसके सहयोगी संयम सचदेवा के तौर पर की है।
पुलिस के अनुसार, युवराज को आखिरी बार देखे जाने के पांच दिन बाद 11 सितंबर को उनकी बहन ने लाजपत नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि छह सितंबर को युवराज अपनी बहन के साथ लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में खरीदारी करने गए थे और बाद में लाजपत नगर-द्वितीय स्थित 'गोल्डन ड्रैगन' रेस्तरां गए। वह शाम करीब चार बजे वह यह कहकर रेस्तरां से निकले कि उन्हें गुरुग्राम में किसी से मिलना है और वह रात करीब 10 बजे तक घर लौट आएंगे।
पुलिस ने बताया कि जब वह नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा, तो उनके परिवार ने उनका पता लगाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि युवराज की आखिरी बार बात उनकी पूर्व सहकर्मी वत्स के साथ हुई थी और उन्होंने अपने परिवार को बताया था कि वह उससे मिलने गुरुग्राम जा रहे हैं।
इसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तकनीकी डेटा का विश्लेषण करना शुरू किया और युवराज तथा संदिग्ध के कार्यालयों में पूछताछ की।