महाराष्ट्र: फडणवीस ने जुहू बीच पर जाकर लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-10-2025
Maharashtra: Fadnavis visits Juhu Beach to wish people on Chhath Puja
Maharashtra: Fadnavis visits Juhu Beach to wish people on Chhath Puja

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को जुहू बीच जाकर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा इस त्योहार के लिए सहायता प्रदान की है।
 
इस साल मुंबई में आगामी निकाय चुनावों और बिहार में होने वाले चुनावों के मद्देनजर यह लोकप्रिय त्योहार राजनीतिक दलों के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
 
मुंबई में उत्तर भारतीयों की अच्छी-खासी आबादी है।
 
छठ उत्सव महासंघ ने समुद्र तट पर छठ महापर्व का आयोजन किया था, जिसमें फडणवीस पहुंचे थे।
 
पिछले कुछ दिनों से शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद लाखों लोग छठ मनाने के लिए समुद्र तट पर आए।
 
फडणवीस ने इस अवसर पर कहा कि भगवान सूर्य नारायण और छठी मैया का हमारे धर्म में विशेष महत्व है।
 
उन्होंने कहा कि मुंबई में पिछले कई वर्ष से छठ पूजा मनाई जा रही है और 2014 से उनकी सरकार नगर निगम के माध्यम से इसके लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।