the son of the policeman killed in the Anantnag terror attack.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को मुख्य आरक्षी आशिक हुसैन कुरैशी के बेटे को नियुक्ति पत्र सौंपा। कुरैशी पिछले महीने अनंतनाग जिले में हुए एक आतंकी हमले में मारे गए थे।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह नियुक्ति पत्र अबसार आशिक को यहां लोक भवन में सौंपा गया।
प्रवक्ता ने कहा कि इस मौके पर कुरैशी के परिवार वाले भी मौजूद थे।
उपराज्यपाल ने कुरैशी को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 22 जुलाई को अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के दौरान ड्यूटी पर रहते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पिछले सप्ताह, सिन्हा ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में लालपोरा में शहीद मुख्य आरक्षी के परिवार से मुलाक़ात की थी।