आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वर्ष 1914 में 28 जुलाई के दिन ही प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी। प्रथम विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक चला था। यह इतिहास का पहला ऐसा वैश्विक संघर्ष था जिसमें दुनियाभर के कई देश शामिल हुए थे। इस युद्ध में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जैसे कि मशीनगन, टैंक और जहरीली गैस। प्रथम विश्व युद्ध ने 20वीं सदी और उसके बाद की दुनिया को काफी प्रभावित किया।
28 जुलाई 2016 को प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। 'हजार चौरासी की मां', रुदाली, अरण्येर, गणेश महिला और बंदोबस्ती जैसी अमर साहित्यिक कृतियां रचने वाली महाश्वेता देवी को पद्म विभूषण, पद्म श्री, साहित्य अकादमी पुरस्कार, मैग्सेसे पुरस्कार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
28 जुलाई 2021 को दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर ने 88 साल की उम्र में अंतिम श्वांस ली। वह 1956 में सेलांगर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतकर अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे। नाटेकर ने अपने करियर में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते थे।
देश-दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742 : प्रशा और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
1914 : प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत।
1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म और 28 जुलाई को ही विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
1979 : चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1995 : वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
2016 : प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का निधन।
2019 : लीबिया की राजधानी त्रिपोली के पास एक फील्ड अस्पताल पर किए गए हवाई हमले में पांच डॉक्टरों की मौत।
2020 : ''मिस्टर एक्स इन बॉम्बे'', ''मदर इंडिया'', ''कोहिनूर'', ''उजाला'' और ''नया दौर'' समेत कई फिल्मों में यादगार अभिनय कर चुकीं बीते दौर की अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन।
2021 : दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का 88 साल की उम्र में निधन। इसी दिन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत।
2024 : चीन के हूनान में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई।
2025 : गाजा में इजराइल का हमला, 36 फलस्तीनियों की मौत।