आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरलम में कोट्टयम जिले के मणिमाला में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के मामले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक पंचायत सदस्य सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर मणिमला के करीकट्टूर निवासी शिबू खान के साथ कथित तौर पर मार-पीट करने का आरोप है।
आरोपियों की पहचान मणिमाला में पंचायत सदस्य जोजी जॉन, शिबिन सैम, अमल राज, जोबिन राजन, किरण और निखिल अय्यप्पन के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को मणिमाला के नजदीक एक रबर बागान में शिबू का शव मिला। उससे एक दिन पहले ही आरोपियों ने कथित तौर पर उस पर और एक अन्य व्यक्ति पर हमला किया था।