आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पत्तनमथिट्ठा के मल्लप्पल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य समिति के सदस्य के. पी. उदयभानु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कुख्यात अपराधी अर्जुन अयंकी की तलाश में आठ अगस्त को मल्लप्पल्ली इलाके के घरों में की गई छापेमारी के विरोध में माकपा की ओर से निकाले गए मार्च के बाद कीझवैपुर थाने में यह मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को कीझवैपुर थाने तक निकाले गए इस विरोध मार्च में माकपा के 100 से अधिक स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
प्राथमिकी के अनुसार, माकपा के पूर्व जिला सचिव एवं राज्य समिति के मौजूदा सदस्य उदयभानु ने जनसभा को संबोधित किया और पुलिस अधिकारियों के परिवार के सदस्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए उन्हें खुलेआम धमकी दी।