केजरीवाल ने फ्लाईदुबई की उड़ान को हादसे से बचाने वाले भारतीय पायलट मच्छार की सराहना की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
Kejriwal praised Indian pilot Machhar who saved FlyDubai flight from crash
Kejriwal praised Indian pilot Machhar who saved FlyDubai flight from crash

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की जिन्होंने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान को कथित तौर पर अपने सह-पायलट द्वारा दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम कर दिया।
 
केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन मच्छार ने असाधारण साहस दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई और दुनिया को भारतीय साहस की असली ताकत दिखाई।
 
इस उड़ान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे।
 
केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे कैप्टन स्मित मच्छार पर बेहद गर्व है। अपनी जान पर खतरा होने के बावजूद उन्होंने अनगिनत लोगों की जान बचाई और दुनिया को दिखाया कि सच्चा भारतीय साहस क्या होता है। आज पूरी दुनिया जिस तरह उनकी सराहना कर रही है, वह बिल्कुल उचित है। मैं भी सभी के साथ मिलकर भारत के इस सच्चे नायक के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’