कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने एसआईआर के दौरान फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग की जांच की मांग की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
Karnataka CM demands probe into alleged misuse of Form-7 during SIR
Karnataka CM demands probe into alleged misuse of Form-7 during SIR

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग की आपराधिक जांच सहित व्यापक तफ्तीश कराने की मांग की है।
 
एक वीडियो संदेश में उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ता कथित तौर पर पार्टी नेताओं के निर्देश पर, अल्पसंख्यकों, गरीबों और दलितों के नाम मतदाता सूची से हटाने की मंशा से फॉर्म-7 आवेदन जमा कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में फर्जी तरीके से फॉर्म-7 आवेदन दाखिल किए जाने से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं।
 
शिवकुमार ने कहा, ‘‘इस मामले की कानून के दायरे में व्यापक जांच और आपराधिक अन्वेषण की जरूरत है।’’
 
उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला केवल कुछ विधानसभा क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक मंत्री ईश्वर खंड्रे के भाल्की, नयना मोटम्मा के मूडिगेरे समेत कई मौजूदा और पूर्व विधायकों के क्षेत्रों में भी ऐसी शिकायतें सामने आई हैं।