कैप्टन मच्छार की बहादुरी से ‘बड़ी त्रासदी’ टली: इजराइली महावाणिज्यदूत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-10-2026
Captain Machhar's bravery averted a 'major tragedy': Israeli Consul General
Captain Machhar's bravery averted a 'major tragedy': Israeli Consul General

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि फ्लाईदुबई के विमान से जुड़ी घटना ‘‘आतंकवादी कृत्य’’ थी और इससे ‘‘बड़ी त्रासदी’’ हो सकती थी, लेकिन भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कारण इस अनहोनी को टाल दिया गया।
 
अधिकारी ने यात्रियों की खातिर अपनी जान जोखिम में डालने की कैप्टन की क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें ‘‘असली नायक’’ बताया।
 
दक्षिण भारत में इजराइल की महावाणिज्यदूत ऑर्ली वेट्जमैन ने कहा कि उनके देश के लोग पायलट के ‘‘बहुत-बहुत आभारी’’ हैं, जिस पर उसके सह-पायलट ने चाकू से हमला किया था और जिसके कारण वह चोटों के कारण खून से लथपथ हो गए।
 
उन्होंने बताया कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मच्छार की सराहना की है। मच्छार का फिलहाल सऊदी अरब के तबूक में इलाज चल रहा है, जहां हवा में पैदा हुई आपात स्थिति के बाद दुबई से तेल अवीव जा रही उस उड़ान को आपात स्थिति में उतारा गया था। यह विमान कैप्टन मच्छार उड़ा रहे थे।
 
वेट्जमैन ने डिजिटल माध्यम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मच्छार बहादुरी नहीं दिखाते तो हमें इससे भी बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ता।’’