कर्नाटक में सूखे से नुकसान 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है: उपमुख्यमंत्री परमेश्वर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-10-2026
Karnataka's drought losses could reach Rs 60,000 crore: Deputy Chief Minister Parameshwara
Karnataka's drought losses could reach Rs 60,000 crore: Deputy Chief Minister Parameshwara

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि राज्य में सूखे से संबंधित नुकसान 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

परमेश्वर ने सूखे से प्रभावित इलाकों का तीन केंद्रीय दलों द्वारा आकलन किए जाने से पहले कहा कि 217 तालुका सूखाग्रस्त घोषित किये गये हैं।
 
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “इनमें से 177 तालुका में नुकसान का आकलन पूरा हो चुका है और केंद्र को सौंपे गए दूसरे ज्ञापन में करीब 46,000 करोड़ रुपये के नुकसान की जानकारी दी गई है।”
 
परमेश्वर, राजस्व विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, “एक अक्टूबर को सूखाग्रस्त घोषित की गयीं बाकी 40 तालुका में भी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इन सभी तालुका में हुए नुकसान को जोड़ने के बाद कुल अनुमानित नुकसान 50,000 करोड़ रुपये से 60,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।”