चुनाव प्रचार के दौरान ममता के ‘पैर में लगी चोट’ की नए सिरे से जांच करेगी सरकार: शुभेंदु

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-10-2026
Government to conduct fresh probe into Mamata's 'leg injury' during election campaign: Shubhendu
Government to conduct fresh probe into Mamata's 'leg injury' during election campaign: Shubhendu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पश्चिम बंगाल सरकार 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी के पैर में लगी चोट के ‘‘झूठे दावों’’ की फिर से जांच शुरू करेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही।
 
राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अधिकारी ने आरोप लगाया कि बनर्जी ने चुनाव के दौरान अपनी चोट का नाटक किया था।
 
अधिकारी ने बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस द्वारा जारी बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट दिखाते हुए कहा, ‘‘ममता बनर्जी ने 2021 में नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पैर में चोट लगने का नाटक किया था। हमारे पास मेडिकल रिपोर्ट है, जिसमें कहा गया है कि फ्रैक्चर या हड्डी खिसकने का कोई प्रमाण नहीं है। हम इस मामले की जांच शुरू करेंगे।’’
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनके झूठे आरोप से नंदीग्राम के लोगों का अपमान हुआ। नौ अक्टूबर के बाद आदर्श आचार संहिता हटने पर मैं इस बारे में और जानकारी सामने रखूंगा। मैं कल किए गए अपने दावों के समर्थन में आज यह बात कह रहा हूं।’’