कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी ने इस्तीफा दिया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-08-2026
Karnataka Legislative Council Chairman Basavaraj Horatti resigns
Karnataka Legislative Council Chairman Basavaraj Horatti resigns

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने उनसे इस्तीफा देने को था।
 
होरट्टी ने बाद में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बताया था कि वे उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले हैं।
 
इस्तीफा देने से पहले होरट्टी ने मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार से मुलाकात की और कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपना इस्तीफा पहले ही सौंप चुका हूं और अब यह मामला समाप्त हो चुका है।’’
 
होरट्टी ने यह भी स्वीकार किया कि उन पर इस्तीफा देने का दबाव था।
 
होरट्टी पहले जनता दल (सेक्युलर) में थे और कांग्रेस के राज्य की सत्ता में आने से एक साल पहले वह 18 मई, 2022 को भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
कर्नाटक विधानमंडल का सत्र 13 अगस्त से शुरू होगा।