आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ‘फ्लाईदुबई’ उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने के सह-पायलट के प्रयास को विफल करने के लिए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के असाधारण साहस की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को उनकी बहादुरी और समय रहते की गई कार्रवाई के लिए गर्व है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय मीडिया एवं संचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असाधारण साहस के लिए कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम। उनके कर्तव्य से बढ़कर किए गए प्रयास ने 170 से अधिक लोगों की जान बचाने में मदद की।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मच्छार वास्तव में एक नायक हैं और उनकी बहादुरी तथा समय पर की गई कार्रवाई के लिए पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है। मैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
कैप्टन मच्छार ने ‘फ्लाईदुबई’ उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बची।