केजरीवाल की याचिका पर आज साढ़े चार बजे फैसला सुनाएंगी न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-04-2026
Justice Swaran Kanta Sharma will pronounce the verdict on Kejriwal's petition today at 4:30 pm.
Justice Swaran Kanta Sharma will pronounce the verdict on Kejriwal's petition today at 4:30 pm.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों की उस याचिका पर सोमवार को अपराह्न साढ़े चार बजे फैसला सुनाएंगी जिसमें उनसे आबकारी नीति मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग करने का अनुरोध किया गया है।

न्यायमूर्ति शर्मा ने केजरीवाल की ओर से दायर अतिरिक्त दलीलों को रिकॉर्ड पर लेते हुए यह बात कही।
 
न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि हालांकि आदेश अपराह्न ढाई बजे सुनाया जाना था लेकिन वह इस मामले में केजरीवाल के प्रत्युत्तर को लिखित अभ्यावेदन के रूप में स्वीकार करते हुए ‘‘विशेष रियायत’’ दे रही हैं।
 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए और उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दाखिल लिखित अभ्यावेदन पर उनके प्रत्युत्तर को रिकॉर्ड पर लेने का अनुरोध किया।
 
केजरीवाल ने कहा कि रजिस्ट्री द्वारा उनके प्रत्युत्तर को रिकॉर्ड पर लेने से इनकार किया जाना ‘‘न्याय का उल्लंघन’’ है। इस पर न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि चूंकि उनकी ओर से कोई वकील पेश नहीं हो रहा है इसलिए अदालत ने पिछले सप्ताह भी उनके लिए ‘‘विशेष रियायत’’ दी थी, जब सुनवाई से न्यायाधीश के अलग होने संबंधी याचिका पर आदेश सुरक्षित रखे जाने के बाद भी उन्हें अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने की अनुमति दी गई थी।