आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के आगे के विकास के लिए अपने पूर्व संस्थान को 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की प्रतिबद्धता जताई है। सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, यह धनराशि वर्ष 2022 में उनके द्वारा दिए गए 100 करोड़ रुपये के योगदान के बाद दी जा रही है। वर्ष 2022 के योगदान ने परिसर में एक मेडिकल स्कूल स्थापित करने की संस्थान की योजना को गति दी थी। इसके साथ ही गंगवाल स्कूल के लिए उनका कुल योगदान बढ़कर 400 करोड़ रुपये हो गया है।
गंगवाल इस प्रतिबद्धता के तहत स्कूल के विकास के लिए अन्य समर्थकों के योगदान के एवज में 300 करोड़ रुपये तक का समानुपातिक अनुदान देंगे।