Implement Shri Krishna's message of truth, religion, action and public welfare in life: Yogi Adityanath
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा लोकमंगल के संदेशों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
उन्होंने प्रदेशवासियों से इन संदेशों को आत्मसात करते हुए विकसित और गौरवशाली उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने की भी अपील की। उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव चार सितंबर को मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन लोककल्याणकारी शासन की मूल भावना की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा, ‘‘इसी भावना के अनुरूप सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और सुरक्षा देने, उत्तर प्रदेश को गरीबी से मुक्त करने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, अन्नदाताओं को सहारा देने और बेटियों को बेटों के समान आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए काम कर रही है।’’
योगी ने कहा कि श्रीकृष्ण कुलीनता के नहीं, बल्कि समरसता के प्रतीक हैं। वह समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहे। द्वारकाधीश होने के बावजूद सुदामा के आत्मीय मित्र बने रहे।