‘अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न’ के खिलाफ आवाज उठाने के लिए टीवीके नेता विजय से भेंट करूंगा: हुमायूं कबीर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-10-2026
I will meet TVK leader Vijay to raise my voice against the 'oppression of minorities': Humayun Kabir
I will meet TVK leader Vijay to raise my voice against the 'oppression of minorities': Humayun Kabir

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

‘अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न’ के खिलाफ आवाज उठाने के लिए टीवीके नेता विजय से भेंट करूंगा: हुमायूं कबीर

 आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने शनिवार को कहा कि वह छह अक्टूबर को रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद तमिलनाडु जाएंगे और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर ‘‘अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न’’ के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ ‘‘राजनीतिक तालमेल’’ पर चर्चा करेंगे।
 
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद बनाने का प्रस्ताव रखने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए कबीर ने कहा कि वह उपचुनाव के बाद नयी दिल्ली भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर पार्टी की राज्य इकाई को लेकर अपनी शिकायतें उनके समक्ष रखेंगे।
 
उपचुनाव में कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद चुनावी मैदान में हैं।
 
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता कबीर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उपचुनाव के बाद तमिलनाडु जाऊंगा और मुख्यमंत्री विजय से बात करूंगा। मैं अपनी पार्टी को बरकरार रखते हुए उनकी पार्टी टीवीके के साथ सहयोगी के तौर पर काम करना चाहता हूं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा उद्देश्य छह महीने पुरानी पार्टी के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाना है, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के उत्पीड़न के खिलाफ।’’
 
राष्ट्रीय राजधानी के प्रस्तावित दौरे के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली जाऊंगा और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर उन्हें पश्चिम बंगाल में हो रही घटनाओं से अवगत कराऊंगा। मैं यह मुद्दा उठाऊंगा कि किस तरह प्रदेश भाजपा मेरी पार्टी के खिलाफ राज्य प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है।’’