आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पूर्व भारतीय कप्तान शांता रंगास्वामी ने कहा कि लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए महिला टेस्ट मैच में भारत की इंग्लैंड पर 270 रन की शानदार जीत ने महिलाओं के लिए भी लंबी अवधि के प्रारूप में अधिक मैच आयोजित करने की मांग को मजबूती मिली है।
उन्होंने इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से आयु वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में लाल गेंद की क्रिकेट को फिर से शुरू करने का आग्रह किया।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस एकमात्र टेस्ट मैच में शुरू से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखा। यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी, जबकि क्रांति गौड़ ने भी पांच विकेट लेकर लॉर्ड्स के सम्मान बोर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने दूसरी पारी में चार विकेट लेकर जीत पक्की कर दी।
रंगास्वामी ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। लॉर्ड्स में पहली बार खेलना। वह भी टेस्ट मैच खेलना और उसमें भी जीत हासिल करना।’’