दिल्ली में भारी बारिश; आईएमडी ने 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-08-2026
Heavy rain lashes Delhi; IMD issues 'red' and 'orange' alerts
Heavy rain lashes Delhi; IMD issues 'red' and 'orange' alerts

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव हो गया।
 
मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज से मध्यम बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच दिल्ली में सबसे अधिक 28 मिलीमीटर (मिमी) बारिश छतरपुर में दर्ज की गई। इसके बाद लोधी रोड में 24.6 मिमी और पीतमपुरा में 18.5 मिमी बारिश हुई।
 
इस दौरान रिज में पांच मिमी, मयूर विहार में 1.5 मिमी, सफदरजंग में एक मिमी और आयानगर में 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन, बुराड़ी, सीआर पार्क और अलकनंदा के आसपास जलभराव की सूचना मिली।