वंचित वर्गों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री शर्मा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-08-2026
Government committed to economic and social empowerment of the deprived sections: Chief Minister Sharma
Government committed to economic and social empowerment of the deprived sections: Chief Minister Sharma

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार वंचित वर्गों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। शर्मा ने यहां विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू वर्ग के 473 परिवारों को आवास-फ्लैट के आवंटन पत्र सौंपे।
 
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू परिवारों की आवास, शिक्षा सहित बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
 
उन्होंने विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू परिवारों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों और युवाओं को पढ़ाएं, योग्य बनाएं और राष्ट्र निर्माण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।