सरकार वैध चुनावी प्रक्रिया से ही बदली जा सकती है, भाजपा एसआईआर को लेकर गुमराह कर रही: राकांपा(शप)

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-10-2026
Government can be changed only through legitimate electoral process, BJP misleading on SIR: NCP (Oath)
Government can be changed only through legitimate electoral process, BJP misleading on SIR: NCP (Oath)

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष पर लांछन लगाकर लोगों को गुमराह कर रही है, और मौजूदा सरकार को केवल एक वैध चुनावी प्रक्रिया के जरिए ही बदला जा सकता है।
 
राकांपा (शप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सचिव क्लाइड क्रास्टो ने एक बयान में कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के बचाव में भाजपा के रुख ने, एक निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सत्तारूढ़ पार्टी के यकीन रखने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
क्रास्टो ने दावा किया कि भाजपा को पता है कि लोग चुनावों के जरिए सरकार बदल देंगे, इसलिए वह विपक्षी दलों को निशाना बनाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
 
विपक्षी दल एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर सीईसी कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को केवल वैध चुनावी प्रक्रिया के जरिए ही बदला जा सकता है।
 
क्रास्टो ने कहा, ‘‘भाजपा का यह रवैया 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' कहावत जैसा है।’’