मछली भोज विवाद: योगी ने अजय राय पर निशाना साधा, कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा सबूत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-08-2026
Fish feast controversy: Yogi targets Ajay Rai, Congress president demands proof
Fish feast controversy: Yogi targets Ajay Rai, Congress president demands proof

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रावस मास के दौरान निषाद समाज की एक बैठक में मछली पकाए जाने का कथित वीडियो सामने आने के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर श्रावण मास में मछली भोज में शामिल होने का आरोप लगाया। वहीं, राय ने आरोप साबित होने पर इस्तीफा देने की चुनौती दी।
 
अयोध्या में रविवार को निषाद समाज ने राय के स्वागत में एक बैठक आयोजित की थी। आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर मछली पकाई गई, जिससे विवाद बढ़ गया, क्योंकि श्रावण मास में कई लोग धार्मिक कारणों से मांसाहार से परहेज करते हैं। राय हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ और राम मंदिर के दर्शन करने के बाद कार्यक्रम में पहुंचे थे।
 
योगी ने रायबरेली में एक कार्यक्रम में राय के आचरण को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राय हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद बाहर आकर “मछली की दावत” उड़ाते हैं और फिर राम-राम चिल्लाते हैं।