आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय स्की और स्नोबोर्ड महासंघ (एफआईएस) ने भारतीय स्की स्नोबोर्ड (एसएसआई) की मान्यता रद्द करते हुए भारतीय स्की और स्नोबोर्ड संघ (बीएसएसए) को देश में इस खेल के संचालन के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय महासंघ के रूप में पूर्ण सदस्यता प्रदान की है।
एफआईएस ने इस तरह से बृहस्पतिवार को यहां अपने 57वें सम्मेलन के दौरान भारत के राष्ट्रीय शीतकालीन खेल महासंघ से जुड़े लंबित विवाद का समाधान कर दिया।
एफआईएस के अध्यक्ष जोहान एलियाश ने बैठक के दौरान भारत के स्की महासंघ का मुद्दा उठाया और एक नए शासी निकाय को मान्यता देने के संबंध में सदस्य देशों की स्वीकृति मांगी।
इस मामले में किसी भी सदस्य देश ने आपत्ति नहीं उठाई और इस तरह से बीएसएसए को पूर्ण सदस्यता प्रदान कर दी गई।
एलियाश ने कहा कि कानूनी विवादों और अदालती फैसलों के कारण भारतीय स्की महासंघ लगभग चार वर्षों तक अनिश्चितता की स्थिति में रहा।