कांग्रेस शासन काल में गरीब मिट गए, लेकिन गरीबी नहीं मिटी:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-06-2026
but poverty did not go away: Union Minister Giriraj Singh
but poverty did not go away: Union Minister Giriraj Singh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस शासन काल में गरीब मिट गए, लेकिन गरीबी नहीं मिटी, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दौरान 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के ऊपर लाया गया है।
 
सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां प्रेसवार्ता में कहा,‘‘हमने ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक जीत का शतक बनाया और कांग्रेस ने हार का शतक बनाया। हमारी 22 राज्यों में सरकार है। मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में विकास के साथ विरासत का संरक्षण और विरासत के साथ विकास का संवर्धन करने का काम किया है।''
 
प्रेसवार्ता को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी संवाददाताओं को संबोधित किया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी ने पहली बार वन नेशन वन टैक्स की व्यवस्था लागू करके भारत की अर्थव्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कार्य किया। आज दुनिया के 22 देश भारत के साथ भारतीय मुद्रा रुपए में कारोबार कर रहे हैं। यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। मोदी सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपए के बजट को 53.5 लाख करोड़ रुपए तक लाने का काम किया है।’’
 
सिंह ने कहा कि आज दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से चौथे-छठे स्थान पर आ गयी।