नौ जून : एम एफ हुसैन के निधन से आधुनिक चित्रकला का कैनवास हुआ बेरंग

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-06-2026
June 9: The canvas of modern painting becomes colorless with the demise of M.F. Hussain.
June 9: The canvas of modern painting becomes colorless with the demise of M.F. Hussain.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
देश की चित्रकला के इतिहास में नौ जून का दिन एक जाने-माने चित्रकार के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है। दरअसल भारत में आधुनिक चित्रकला के पर्याय एम.एफ. हुसैन ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था।
 
एम एफ हुसैन को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 1940 के दशक के आखिर में मिली। युवा चित्रकार के रूप में एम एफ हुसैन बंगाल स्कूल ऑफ आर्ट्स की राष्ट्रवादी परंपरा को तोड़कर कुछ नया करना चाहते थे। वर्ष 1952 में उनकी चित्रकारी की प्रदर्शनी ज़्यूरिख में लगी। उसके बाद तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी चित्रकारी की जोर-शोर से चर्चा शुरू हो गई।
 
उन्हें 1973 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। वर्ष 1986 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। भारत सरकार ने 1991 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
 
देश-दुनिया के इतिहास में नौ जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1720 : स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए।
 
1752 : फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटेन के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
 
1789 : स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
 
1900 : स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन।
 
1940 : नॉर्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
 
1956 : अफगानिस्तान में जबरदस्त भूकंप से 400 लोगों की मौत।
 
1960 : चीन में तूफान से 1,600 लोगों की मौत।
 
1964 : जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद लालबहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।
 
1970 : जॉर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं। शाह हुसैन तो बच गए, लेकिन उनका वाहन चालक इस हमले में घायल हुआ।
 
1980 : अंतरिक्ष यान सोयूज टी-2 पृथ्वी पर लौटा।
 
1983 : मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
 
2011 : भारत के मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन का लंदन में निधन।
 
2019 : फिलीपीन में पर्वतीय मार्ग पर एक ट्रक नीचे की ओर लुढ़क गया जिससे उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई।
 
2022 : नाईजीरिया के पश्चिमोत्तर ग्रामीण क्षेत्र में बंदूकधारियों ने 32 लोगों की हत्या की।
 
2024 : अट्ठारहवीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसी दिन इजराइल के हमले में 274 फलस्तीनियों की मौत।
 
2025 : इजराइल की सेना ने गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए जा रहे एक जहाज को जब्त कर लिया और उसमें सवार सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग तथा अन्य जलवायु कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मानवीय सहायता के प्रवेश पर इजराइल के प्रतिबंधों के कारण लगभग 20 लाख फलस्तीनियों की आबादी वाले क्षेत्र में अकाल का खतरा उत्पन्न होने के कारण ये कार्यकर्ता गाजा पट्टी में जारी इजराइल के सैन्य अभियान का विरोध करने वाले थे ।