ओएनजीसी के कलोल संयंत्र में लगी आग पर काबू पाया गया, कोई हताहत नहीं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-08-2026
Fire at ONGC's Kalol plant brought under control, no casualties reported
Fire at ONGC's Kalol plant brought under control, no casualties reported

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
गुजरात के कलोल क्षेत्र में ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के एक संयंत्र में बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसपर आपात टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद काबू पा लिया गया। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने यह जानकारी दी।
 
इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
 
ओएनजीसी ने कहा कि उसकी अग्निशमन और आपात प्रतिक्रिया टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी। अब कंपनी में सामान्य परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।
 
कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘किसी भी कर्मचारी के घायल होने या किसी तरह से नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सामान्य उत्पादन परिचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है।’’
 
यह घटना गांधीनगर जिले के कलोल-माणसा क्षेत्र स्थित ओएनजीसी के एक संयंत्र में हुई। यहां से आग की लपटें और धुआं दिखाई देने के बाद दमकल टीम को मौके पर भेजा गया।