एफआईएलए समूह ने डोम्स इंडस्ट्रीज में सात प्रतिशत हिस्सेदारी 934 करोड़ रुपये में बेची

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-06-2026
FILA Group sells 7% stake in Doms Industries for Rs 934 crore
FILA Group sells 7% stake in Doms Industries for Rs 934 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
इटली की बहुराष्ट्रीय कंपनी एफआईएलए समूह ने खुले बाजार सौदों के जरिये कंपनी में सात प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 934 करोड़ रुपये में बेच दी है। एनएसई के थोक सौदा आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
 
एफआईएलए, डोम्स इंडस्ट्रीज के प्रवर्तकों में शामिल है।
 
इस बीच भारतीय स्टेट बैंक म्यूचुअल फंड और एक्सिस म्यूचुअल फंड ने डोम्स इंडस्ट्रीज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए कुल 2.13 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 285 करोड़ रुपये में खरीदी है।
 
डोम्स इंडस्ट्रीज स्टेशनरी और कला सामग्री का निर्माण व विपणन करती है। वहीं एफआईएलए समूह कला सामग्री का आपूर्तिकर्ता है और उसके पास 25 प्रसिद्ध ब्रांडों का खंड है।
 
एफआईएलए (फैब्रिका इटालियाना लैपिस एड अफिनी एसपीए) ने दो चरणों में 42.48 लाख से अधिक शेयर बेचे, जो डोम्स इंडस्ट्रीज में सात प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
 
ये शेयर बुधवार को 2,200.07 रुपये से 2,200.55 रुपये प्रति शेयर के दायरे में बेचे गए, जिससे कुल सौदे का मूल्य 934.74 करोड़ रुपये रहा।
 
इस सौदे के बाद एफआईएलए समूह की डोम्स इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी 26.01 प्रतिशत से घटकर 19.01 प्रतिशत रह गई है। प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की कुल हिस्सेदारी भी 70.39 प्रतिशत से घटकर 63.39 प्रतिशत हो गई है।
 
भारतीय स्टेट बैंक म्यूचुअल फंड ने 9.32 लाख शेयर (1.54 प्रतिशत हिस्सेदारी) खरीदे, जबकि एक्सिस म्यूचुअल फंड ने 3.61 लाख शेयर (0.6 प्रतिशत हिस्सेदारी) अधिग्रहित किए।
 
इन निवेशकों ने औसतन 2,200 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदारी की, जिससे कुल सौदे का मूल्य 284.77 करोड़ रुपये रहा।
 
मार्च तिमाही के अंत तक भारतीय स्टेट बैंक म्यूचुअल फंड के पास कंपनी में 5.88 प्रतिशत और एक्सिस म्यूचुअल फंड के पास 3.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।