Emergency was the biggest and most serious attack on the Constitution: Manoj Sinha
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि आपातकाल देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुए ‘सबसे बड़ा व गंभीर हमलों’ में से एक था।
उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल हमारे गणतंत्र के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुए सबसे गंभीर हमलों में से एक था।”
सिन्हा ने ‘तानाशाही का विरोध करने’ वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा, “संविधान हत्या दिवस पर, मैं उन सभी सत्याग्रहियों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने हिम्मत के साथ तानाशाही का विरोध किया और भारत के लोकतंत्र को बहाल करने में अहम भूमिका निभाई।”पये रहा।या था।