विश्वविद्यालय में बाहर से आने वाले खाने की टिफिन के ज़रिए नशा सामग्री अंदर आ सकती : राज्यपाल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-08-2026
Drugs can enter the university through food tiffins coming from outside: Governor
Drugs can enter the university through food tiffins coming from outside: Governor

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने देश के युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए चलाये जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यह अत्यंत चिंता का विषय है कि इस प्रकार का अभियान चलाने की आवश्यकता पड़ी।
 
राज्यपाल ने छात्रों के बीच खाने की सुरक्षा और नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि बाहर से आने वाले टिफिन के जरिये मादक पदार्थ और नशा सामग्री आ सकती है।
 
उन्होंने कहा कि बृहस्‍पतिवार को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों के बीच खाने की सुरक्षा और नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर चिंता जताई।
 
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि अगले एक वर्ष के भीतर स्वयं भी नशामुक्त होंगे और दूसरों को भी नशामुक्त बनाने का प्रयास करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि सभी लोग नशे के दुष्परिणाम जानते हैं, फिर भी उससे मुक्त नहीं हो पा रहे हैं, युवाओं को यह स्थिति बदलनी होगी।