अनंतनाग में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 2.6 किलो हेरोइन बरामद

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-06-2026
Drug smuggler arrested in Anantnag, 2.6 kg heroin recovered
Drug smuggler arrested in Anantnag, 2.6 kg heroin recovered

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग जिले में एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 2.613 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘अनंतनाग पुलिस ने एक अंतर-जिला मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 2.613 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये है।’’
 
प्रवक्ता ने बताया यह बरामदगी हलमुल्ला क्षेत्र में नियमित जांच अभियान के दौरान हुई। पुलिस ने जांच के लिए एक कार को रोका।
 
उन्होंने बताया कि ‘‘वाहन की तलाशी लेने पर उसमें हेरोइन से भरे चार पैकेट बरामद हुए।’’
 
कार चालक की पहचान इश्तियाक अहमद मोगल के रूप में हुई, जो कुपवाड़ा जिले के तंगधार का रहने वाला है।
 
प्रवक्ता ने बताया, ‘‘एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी इश्तियाक की तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन का एक और पैकेट बरामद हुआ, जिससे कुल बरामदगी 2.613 किलोग्राम हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’