DGCA bans flying activities at training schools in Uttar Pradesh during BRICS summit
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
नागर उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर, आयोजन की तीन दिन की अवधि में उत्तर प्रदेश से संचालित होने वाले उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) में उड़ान संबंधी गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
डीजीसीए ने सभी एफटीओ संस्थानों को भेजे गए एक संदेश में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले ब्रिक्स समिट-2026 को देखते हुए ये पाबंदियां 11 सितंबर की सुबह सात बजे से 13 सितंबर की रात 11 बजे तक लागू रहेंगी।
18वां ब्रिक्स सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित अवधि में उत्तर प्रदेश में मौजूद किसी भी एफटीओ से 'किसी भी तरह के एयरक्राफ्ट, जिसमें हल्के/माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट, हैंग ग्लाइडर, हेलीकॉप्टर वगैरह शामिल हैं, को उड़ान भरने या उन्हें चालू करने की इजाजत नहीं होगी।"