लुधियाना में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त; वाल्मीकि संगठनों ने ‘बंद’ का आह्वान किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-09-2026
Ambedkar statue vandalised in Ludhiana; Valmiki organisations call for 'bandh'
Ambedkar statue vandalised in Ludhiana; Valmiki organisations call for 'bandh'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पंजाब के लुधियाना में जालंधर बाईपास चौक स्थित डॉ. बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद विभिन्न वाल्मीकि संगठनों के सदस्यों ने बुधवार को लुधियाना बंद का आह्वान किया।

यह घटना मंगलवार शाम की है जब कुछ व्यक्तियों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया, जिससे वाल्मीकि समुदाय में भारी रोष फैल गया।
 
‘बंद’ के आह्वान के बाद लुधियाना में कई स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
विभिन्न वाल्मीकि संगठनों के सदस्य बुधवार को जालंधर बाईपास के पास एकत्र हुए, नारेबाजी की और प्रतिमा की तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।