काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्वितीय संगम है देव दीपावली: आदित्यनाथ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-10-2025
Dev Deepawali is a unique confluence of Kashi's ancient traditions, reverence for the Ganges, and folk beliefs: Adityanath
Dev Deepawali is a unique confluence of Kashi's ancient traditions, reverence for the Ganges, and folk beliefs: Adityanath

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि देव दीपावली काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्वितीय संगम है और यह पर्व भारत की उस अनादि परंपरा का सजीव प्रतीक है, जहां दीप केवल ज्योति नहीं, बल्कि धर्म, कर्तव्य और राष्ट्रवाद के प्रतीक हैं।
 
योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर को वाराणसी में आयोजित होने वाली देव दीपावली-2025 की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा के लिए लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
 
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि काशी की देव दीपावली का आयोजन इस प्रकार किया जाए कि यह भारत की सांस्कृतिक आत्मा और आध्यात्मिक चेतना का विश्व संदेश बने।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देव दीपावली काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्वितीय संगम है। यह पर्व भारत की उस अनादि परंपरा का सजीव प्रतीक है, जहां दीप केवल ज्योति नहीं, बल्कि धर्म, कर्तव्य और राष्ट्रवाद के प्रतीक हैं।’’
 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि देव दीपावली से पूर्व एक से चार नवंबर तक आयोजित होने वाले गंगा महोत्सव और देव दीपावली के मुख्य आयोजन की सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए।