Delhi Chief Minister Rekha Gupta donated blood on PM Modi's birthday.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित एक विशाल शिविर में रक्तदान किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों के साथ शिविर में रक्तदान किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए गुप्ता ने कहा कि मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस शिविर से 2,500 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य है।
मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2014 में प्रधानमंत्री बनने। उनके सात अक्टूबर को निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उनकी सरकार एक आधिकारिक अंग-दान मंच शुरू करेगी।