Deaths of children in Balaghat: Deepak visited tribal villages and demanded that accountability be fixed.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संयोजक अभिजीत दीपके ने शनिवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के आदिवासी गांवों का दौरा कर हाल में संक्रामक बीमारियों से अपने बच्चों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात की और प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की।
दीपके ने स्थानीय युवाओं के साथ अडोरी, कोरका और बोंदारी गांवों का दौरा किया तथा वहां स्वास्थ्य सुविधाओं और बच्चों की मौत की परिस्थितियों की जानकारी ली।
उनका यह दौरा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जिले में कथित तौर पर संक्रामक बीमारियों के कारण 30 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी किए जाने के कुछ दिन बाद हुआ है।
एक जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में अस्पतालों में क्षमता से अधिक मरीज हैं, पेयजल दूषित है और बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है।
दीपके ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके प्रति हमारी पूरी संवेदना है और हम उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।’’