वाम, तृणमूल सरकारों ने बंगाली हिंदुओं की संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश की : शुभेंदु

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-09-2026
Left and Trinamool governments tried to destroy the culture of Bengali Hindus: Suvendu
Left and Trinamool governments tried to destroy the culture of Bengali Hindus: Suvendu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली  

पश्चिम बंगाल के मुख्समंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय तक सत्ता में रहे वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस ने बंगाली हिंदुओं की सांस्कृतिक परंपराओं को खत्म करने की कोशिश की।
 
उन्होंने कहा कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार बंगाली हिंदुओं से जुड़ी ‘विरासत और परंपराओं’ को फिर से बहाल करने की कोशिश कर रही है।
 
शुभेंदु ने केस्टोपुर में गणेश पूजा का उद्घाटन करने के बाद कहा कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करने की कोशिश लगभग पांच दशकों से जारी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में 34 साल के वाम मोर्चा शासन और 15 साल के तृणमूल कांग्रेस शासन का जिक्र किया।
 
मुख्यमंत्री ने जेल में बंद बांग्लादेशी हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की दयनीय स्थिति का भी उल्लेख किया जो मीडिया में प्रकाशित नवीनतम तस्वीरों से इंगित होता है।
 
संबंधित तस्वीरों में चिन्मय कृष्ण दास प्रभु अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास दुखी हालत में दिखते हैं।