पश्चिम बंगाल में इस वर्ष 7.2 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे: शुभेंदु अधिकारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-07-2026
7.2 crore saplings will be planted in West Bengal this year: Shubhendu Adhikari
7.2 crore saplings will be planted in West Bengal this year: Shubhendu Adhikari

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि राज्य में इस वर्ष 7.2 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से वृक्षारोपण अभियान में तेजी लाने और इस मामले में उत्तर प्रदेश से प्रतिस्पर्धा करने को कहा।
 
मंगलवार से शुरू हो रहे सप्ताह भर के 'अरण्य सप्ताह' अभियान की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा के दौरान अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य भर में आयोजित होने वाले 75 रथयात्रा मेलों में लगाए जाने वाले सरकारी सेवा केंद्रों के माध्यम से पौधों का वितरण किया जाए।
 
उन्होंने कहा, ‘‘इन शिविरों से पौधों का वितरण शुरू करें। फलदार पौधों के साथ-साथ तटीय क्षेत्रों में, जहां आंधी-तूफान अधिक आते हैं, नारियल के पौधों के वितरण को भी प्रोत्साहित करें। हमने 7.2 करोड़ पौधे लगाने का फैसला किया है।’’
 
देश के अन्य हिस्सों में घोषित वृक्षारोपण लक्ष्यों का उल्लेख करते हुए अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल को इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहिए।