हिमाचल सरकार की ‘विफलताओं’ पर आरोपपत्र तैयार करेगी भाजपा, पूरे प्रदेश में जनअभियान की योजना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-07-2026
BJP to prepare chargesheet on Himachal government's 'failures'
BJP to prepare chargesheet on Himachal government's 'failures'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने बुधवार को कहा कि उसने कांग्रेस सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, अधूरे वादों, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को उजागर करने के लिए ‘आरोपपत्र’ तैयार करने के वास्ते राज्य स्तरीय ‘समिति’ का गठन किया है।
 
पार्टी ने कहा कि जवाबदेही की मांग के लिए पूरे प्रदेश में जनआंदोलन भी संचालित किया जाएगा।
 
भाजपा ने कहा कि इस जनआंदोलन को संचालित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।
 
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने एक बयान में कहा, ‘‘ साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने जनता के विश्वास को ठगा है और विकास कार्यों को ठप कर हिमाचल प्रदेश को आर्थिक तथा प्रशासनिक संकट की ओर धकेल दिया है।’’
 
उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा करने और जनता का विश्वास दोबारा स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा एक व्यापक जनअभियान है।
 
बिंदल ने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर घेरा जाएगा और राजनीतिक रूप से जवाबदेह बनाया जाएगा।’’