सिक्किम स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-05-2026
Best wishes on Sikkim Foundation Day
Best wishes on Sikkim Foundation Day

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी।

शर्मा ने सिक्किम के निरंतर विकास और कल्याण की कामना भी की। शर्मा ने पोस्ट किया, “सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
 
उन्होंने कहा, “हमारा पड़ोसी राज्य और प्रकृति की गोद में बसा सिक्किम, अपनी अनूठी पारिस्थितिकी को संतुलित रखते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है।”
 
सिक्किम 1975 में भारत का 22वां राज्य बना था।