असम के लोगों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा बांस: मुख्यमंत्री शर्मा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
Bamboo is creating new opportunities for the people of Assam: Chief Minister Sharma
Bamboo is creating new opportunities for the people of Assam: Chief Minister Sharma

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि बांस राज्य के लोगों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।

शर्मा ने ‘विश्व बांस दिवस’ के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि बांस राज्य में उद्यमिता और सतत विकास के लिए नए रास्ते खोल रहा है।
 
शर्मा ने कहा, ‘‘असम का बांस, रोजमर्रा के उत्पादों से लेकर नए उद्योगों तक हमारे राज्य के लोगों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।’’
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विश्व बांस दिवस पर हम इस बात का जश्न मना रहे हैं कि बांस पूरे असम में कौशल, आजीविका, उद्यमिता और सतत विकास के नए अवसरों को किस तरह बढ़ावा दे रहा है।’’